आप के मोबाईल में truecaller application है? अगर है तो यह लेख आपके लिए महत्व पूर्ण है! आप का नाम वहा केसे आ जात है?
Truecaller Application Tips And Tricks
ट्रुकोलर एप्लिकेशन दुनियभर में बहोत लोकप्रिय है। यह दुनिया की एक टेलिफोनिक डिक्शनरी जेसी एप्लिकेशन है। जो किसी को भी बता शकती है की यह मोबाइल नंबर किसका है और वह कोन से राज्य से ओपरेट हो रहा है। स्पाम कोल पहेचानने के लिये यह एप्स बहोत उपयोगी होती है और साथ में यह भी सत्य है की वह हमारी इन्फोर्मेशन भी दुसरो तक पहोंचाती है। यह एप हमे उपयोगी है मगर थोडी सावधानी भी रखनी जरूरी है। अगर यह एप आप युस करते है तो यह जानकारी आपको होनी चाहिए।
में आप से प्रेश्न करु की क्यां आपके मोबाइल में truecaller है? तो मुजे पता है की आप हा में ही उत्तर देगे। या तो आप के मोबाईल एं यह एप होगा या एकबार तो आपने यह एप डाउनलोड किया ही होगा। बस इतने में काम हो जाता है। एक अंदाज अनुसार भरत में इसके २५ करोड युजर्स है और दुनिया में लगभग २ अरब युजर्स है। इस का मतलब यह होता है की इतने लोगो का डेटा इस एप के पास है और इतने लोगो के कोन्टेक्ट लिस्ट में जो मोबाईल नंबर जिस नाम से सेव है वो इन्फोर्मेशन भी इस एप के पास है। जरा सोचो एक मोबाइल में एवरेज १००० मोबाइल नंबर सेव है तो इस एप के पास २.५० अरब युजर्स है. इस संख्या के पीछे तीन झीरो और लगादो. इत के कोन्टेक्ट नाम के साथ इस एप के पास है। और यह एप इस माहिती के आधार पर ही आप को मोबाईल नंबर की माहिती देता है।
इस एप के जरिए लोग लोगो को लूटते भी है। इस एप को समजने से पहेले पढो एक रसप्रद किस्सा…
अभी थोडे दिनो पहेले मीडियामें एक अहेवाल आया था। उत्तर प्रदेश के रहेने वाले मिश्राजी पर एक फोन आया। कोल करने वाले ने बताया की वय SBI Bank से बोल रहा है। आप के बेंक एकाउन्ट के साथ आधार नंबर लिंक हुआ नही है। अगर online आधार लिंक करना है तो में कर शकता हुं। बस आप को मुजे थोडी डीटेइल देनी होगी। यहा मिश्राजी समज गये। उनको शक गया। उन्होने मना कर दिया। और कोल काट दिया। इस के बाद जो हुआ वय समजने जेसा है। मिश्राजीने जिस नंबर से कोल आया था वह नंबर को Trucaller पर चेक किया। यहा यह नंबर SBI Bank का ही बता रहा था। मिश्राजी को लगा सही में मेरी बेंक सेही कोल था। मिश्राजी ट्रुकोलर की माहिती सही मान बेठे और उन्होने फिर उस नंबर पर कोल करके अपनी सब माहिती उस फ्रोड को देदी। फीर क्या हुआ? पता है? मिश्राजी के बेंक एकाउन्ट से ४० हजार किसीने निकाल लिए थे। पोलीस केस हुआ है तपास भी चालु है बस फ्रोड करनेवाले व्यक्त का अता पता नही है। मिश्राजी के ४० हजार रूपे टुकोलर के कारन डूब बए है। इस लिए आप सतर्क हो जाईए। ये किस्सा आप के लिय आपको जागृत करने के लिए ही रखा है। अब थोडी ट्रुकोलर एप के बरे में भी जान लीजिए।मिश्राजी का यह किस्सा पढ कर आप सोच रहे होंगे की क्या ट्रुकोलर गलत है। वह गलत नाम दर्शाता है? उस में जो भी नाम आते है वय गलत होते है? जी एसा हो शकता है। ट्रुकोलर जो नाम दर्शाता है वो गलत भी हो शकते है। क्यु की उसे कोभी और खुद मोबाइल नंबर धारक भी नाम बदल शकता है।
जरा समजीए! क्या आप को प्रश्न नही होता की ट्रुकोलर में सब के नंबर के साथ नाम आता कहा से है। क्या यह सभी नाम सही होते है? आप मानते हो की सिम कार्ड जिस नाम से लिया हो वय नाम वया दिखता है। मगर एसा नही है। आप कहोंए तो केसा है। तो यह जानने के लिए आपको पहेले ट्रुकोलत की सिस्टम को जानना पडेगा।
एल उदाहरण से समजो…
चलिए मान लिजीए की आपने अपने मोबाईल में ट्रुकोलर इन्स्टोल किया है। अब ट्रुकोलर क्या करता है? वय आप के मोबाइल के कोन्टेस्ट लिस्ट में जो नाम-नंबार सेव है तो अपने सर्वर में सेव कर लेंगा। यानी आपने कोइ नंबर योगेश के नाम से सेव किया है तो वह नंबर योगेश के नाम से ट्रुकोलर के सर्वर पर सेव हो जाएगा। अब कोइ भी योगेश ना नंबर ट्रुकोलर पर सर्च करेंगा तो उसका नाम वया दिखेगां। यह नाम बदला भी जा शकता है। अगर योगेश चाहे तो वो अपना नाम ट्रुकोलर पर बदल भी शकता है। जेसा मिश्राजी के साथ हुआ। आप भी अपना नाम ट्रुकोलर पर बदल शकते है। आप उसकी वेब पर जाओगें तो अपको नाम चेंज करने का ओप्शन मिलेंगा। मजे की बात है की आप अपना नंबर ब्लोक भी कर शकते है। यानी कोइ सर्च करे तो उस को आप का नाम नही मिंलेगा। आप अपना नाम नंबर ट्रुकोलर के सर्वर से डिलिट भी कर शकते है।तो अंत में पते की बात यह है की ट्रुकोलर का उपयोग करना है तो करो मगर उस पर विश्वास न करो। वहा जो नाम दिखता है वय सही भी हो शकता है और गलत भी हो शकता है। तो सावधान रहे…